पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प के New Hampshire Republican Primary जीतने का अनुमान
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति Donald trump ने New Hampshire Republican primary में संयुक्त राष्ट्र में पूर्व अमेरिकी Ambassador Nikki Haley को हरा दिया है। अमेरिका में कई मीडिया संगठनों ने मंगलवार रात यह अनुमान लगाया।एसोसिएटेड प्रेस द्वारा रात 8 बजे तक की गई गणना के अनुसार, ट्रंप को पूर्वोत्तर राज्य में 54 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि हेली को 45 प्रतिशत वोट मिले हैं।
आयोवा कॉकस में Donald trump से 30 प्रतिशत अंकों की हार के बाद, फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने रविवार को अपनी राष्ट्रपति पद की दावेदारी समाप्त कर दी। जिससे रिपब्लिकन हेली -ट्रम्प के लिए एकमात्र चुनौती बन गईं। New Hampshire Republican primary को जीतने में महत्वपूर्ण समय और वित्तीय संसाधनों का निवेश करने वाली हैली ने एक भाषण में कहा कि दौड़ अभी खत्म नहीं हुई है।
इन दो खबरों के अलावा न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी ट्रंप को 52.5 प्रतिशत वोटों के साथ आगे बताया। इसके मुताबिक आधे से अधिक वोट के अलावा ट्रंप 11 डेलीगेट्स की बढ़त के साथ प्राइमरी जीत लिया है। हेली को केवल 46.6 प्रतिशत वोट और छह डेलीगेट्स का साथ मिला।
द हिल के अनुसार, ग्रेनाइट राज्य में Donald trump की जीत हेली को अधिक प्रभावित करेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान अपना अधिकांश समय इसी राज्य में लगाया था। लोकप्रिय गवर्नर क्रिस सुनुनु भी हेली के साथ थे।
पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प के New Hampshire Republican Primary जीतने का अनुमान
हालांकि, अंतिम परिणाम आने पर नतीजे उनके पक्ष में नहीं गए। सिर्फ एक मौके पर हेली और ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर देखी गई।ट्रंप ने इससे पहले निक्की हेली को उपराष्ट्रपति बनाने से इनकार कर दिया था। इसलिए New Hampshire Republican primary के परिणाम उनके लिए बड़ा झटका है।
संयुक्त राष्ट्र जैसे शीर्ष मंच पर अमेरिका का प्रतिनिधित्व पर चुकीं निक्की हेली को रनिंग मेट यानी उपराष्ट्रपति पद का रिपब्लिकन प्रत्याशी बनाने की संभावनाओं को Donald trump ने सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि एक सीनेटर के तौर पर Ambassador Nikki Haley ठीक हैं,
लेकिन उन्हें उपराष्ट्रपति पद का संभावित उम्मीदवार या उनका रनिंग मेट नहीं माना जा सकता। बता दें कि अमेरिकी चुनाव की शब्दावली में उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी को रनिंग मेट कहा जाता है।