जयपुर ( राजस्थान ) 26 अक्टू कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री Ashok Gehlot ने कहा है। कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार चुनाव सामने आते ही प्रवर्तन निदेशालय (ED),केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI )तथा IT जैसी सरकारी एजेंसियो का दुरुपयोग विपक्षी नेताओं के खिलाफ करती है। और राजस्थान में चुनावी फायदे के मद्देनजर उसने यही खेल करना शुरू कर दिया है।
अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा चुनाव आते ही ED,CBI,ITभाजपा के असली ‘पन्ना प्रमुख’ बन जाते हैं। राजस्थान में अपनी निश्चित हार को देखते हुए भाजपा ने अपना आखिरी दांव चला।और उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी को राजस्थान में बहुत डर है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने यह दाब खेला है। जिस से जनता को भ्रमित किया जा सके। लेकिन जनता समज चुकी है। किस पार्टी को वोट देना है। किस को नहीं। आज हमें जनता पर भरोसा है। जनता इन्साफ करेगी। 2023 में जनता कांग्रेस को ही विजयी बनाएगी। तथा पांचो राज्यों में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। जिस को देख कर भारतीय जनता पार्टी बौखलाई हुई है। जिस के चलते ही इनका दुरुपयोग किया गया है।
Ashok Gehlot ने कहा ED ने छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान में भी विधानसभा चुनाव अभियान में उतरते हुए कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है।मोदी सरकार की तानाशाही लोकतंत्र के लिए घातक है। हम एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ लड़ते रहेंगे, ‘जनता भाजपा को करारा जवाब देगी।’
मुख्यमंत्री Ashok Gehlot ने कहा ‘राजस्थान की महिलाओं के लिए कांग्रेस की गारंटियां लॉन्च’। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोड़ासरा के यहां ED की रेड। मेरे बेटे वैभव गहलोत को ED में हाजिर होने का समन , अब आप समझ सकते हैं। जो मैं कहता आ रहा हूं कि राजस्थान के अंदर ED की रेड रोज इसलिए होती है। क्योंकि भाजपा यह नहीं चाहती है। कि राजस्थान में महिलाओं को,किसानों को, गरीबों को कांग्रेस द्वारा दी जा रही गारंटियों का लाभ मिल सके।’कांग्रेस फिर से’।